यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 2025 के रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। करीब 55 लाख छात्र-छात्राएँ इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज 7 अप्रैल 2025 है, और यहाँ हम आपके लिए लाइव अपडेट्स लेकर आए हैं कि बोर्ड रिजल्ट कब तक जारी करेगा। चलिए, ताजा जानकारी देखते हैं
लाइव अपडेट्स: रिजल्ट कब तक आएगा?
- यूपी बोर्ड ने अभी तक कोई पक्की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच आने की संभावना है। कुछ खबरों में 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे का समय चर्चा में है।
- 2.96 करोड़ कॉपियों की जांच 1.34 लाख शिक्षकों ने की। 31 मार्च तक 95% से ज्यादा चेकिंग हो चुकी थी, और 2 अप्रैल तक सारा काम पूरा हो गया। अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है, जो 15-20 दिन ले सकती है।
- 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे आया था। इस बार भी इसी समय के आसपास की उम्मीद है।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही आप इसे आसानी से देख सकते हैं:
- वेबसाइट: upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएँ।
- “UP Board 10th Result 2025” या “12th Result 2025” पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर डालें (एडमिट कार्ड से देखें)।
- “Submit” करें, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
वेबसाइट स्लो हो तो?
- 10वीं के लिए: UP10 [रोल नंबर]
- 12वीं के लिए: UP12 [रोल नंबर]
- 56263 पर भेजें।
- रिजल्ट तुरंत आपके फोन पर SMS से आएगा।
UP Board 10th / 12th Result 2025 Live Update
क्या चाहिए | कहाँ जाएँ |
---|---|
10वीं रिजल्ट लिंक | यहाँ क्लिक करें |
12वीं रिजल्ट लिंक | यहाँ क्लिक करें |
दूसरा रास्ता | upresults.nic.in |